अयोध्या-मोहनलालगंज, रायबरेली व गाजीपुर समेत यूपी की इन लोकसभा सीटों पर INDIA ने लहराया जीत का झंडा

अयोध्‍या राममंदिर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती 75 जिलों के 81 केंद्रों पर मंगलवार को शुरू हुई। वहीं एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों एग्जिट पोल को नकारते मतगणना के लिए कमर कस ली। जिसके बाद से एग्जिट पोल के उलट नतीजे सामना आए। जिसमें इंडिया गठबंधन ने राम नगरी अयोध्या के अलावा लखनऊ की मोहनलालगंज सीट समेत दर्जनों सीटों पर भाजपा को पटखनी देते हुए छीन ली है।

रायबरेली में तो कांग्रेस उम्‍मीदवार राहुल गांधी की लोप्रियता के सामने भाजपा प्रत्‍याशी दिनेश प्रताप बुरी तरह से मात खा गएं। राहुल ने यहां करीब चार लाख वोटों से जीत दर्ज कर है। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने वायनाड में भी लगभग चार लाख वोटों से कांग्रेस को जीत दिलाई है। हालांकि दोनों में कौन सी सीट राहुल छोड़गे इस बारे में उन्‍होंने कहा कि अभी फैसला नहीं लिया है। दूसरी ओर अमेठी सीट पर कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी को बड़े अंतर से हराया है।

वहीं गाजीपुर से सपा के अफजाल अंसारी, कैराना से सपा की इकरा हसन व मोहनलालगंज से आरके चौधरी ने भाजपा को मात दी है। गाजीपुर से अफजाल अंसारी ने भाजपा के पारसनाथ राय और बसपा के उमेश कुमार सिंह को हराया है।

-जबकि अयोध्या की फैजाबाद सीट पर सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भाजपा के उम्‍मीदवार लल्‍लू सिंह को हराया है। रामनगरी में भाजपा की यह हार उसके लिए काफी बड़े झटके की तरह है।

साथ ही बस्ती से भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी चुनाव हार गए हैं। यहां सपा के राम प्रसाद चौधरी को 494643 मिल चुके हैं। वह 88650 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के। हरीश द्विवेदी को 405993 वोट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें- अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा की स्‍मृति ईरानी पर बड़ी जीत, अपना बूथ भी हारीं केंद्रीय मंत्री

-लखीमपुर खीरी से सपा के उत्कर्ष वर्मा जीते। इन्होंने भाजपा के अजय मिश्र टेनी को हराया। अजय मिश्र के बेटे ने किसानों की कुचलकर जान ली थी। इसके बाद से ही बीजेपी के खिलाफ विरोध काफी तेज हो गया था।

इसके अलावा कैराना में सपा की इकरा हसन 73 हजार वोटों से जीतीं।

-जालौन में सपा के नारायणदास अहिरवार ने केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा को हराकर जीत हासिल की है।

-बांदा से सपा की कृष्णा देवी पटेल नेभाजपा के अमर सिंह पटेल मात दी है।

-मोहनलालगंज से मौजूद भाजपा सांसद कौशल किशोर को सपा के आरके चौधरी ने चुनावी मैदान में पटखनी दी है।

देर शाम तक यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से इंडिया 45 सीटों पर बढ़त बनाए या जीत चुकी थीं। इसके अलावा एनडीए 34 सीटों पर बढ़त बनाए था या जीत घोषित हो चुकी थीं। वहीं इन दोनों से अलग आजाद समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद नगीना सीट से विजयी हुए थे।

यह भी पढ़ें- धांधली की आशंका पर अखिलेश ने सपा नेता-कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्र के चारों तरफ किया तैनात