बहन के साथ भाजपा में शामिल हुई बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, कही ये बातें

साइना नेहवाल
साइना नेहवाल का भाजपा में स्वागत करते जेपी नड्डा साथ में अन्य। फोटो साभार, (एएनआइ)

आरयू वेब टीम। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच जानीमानी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनकी बहन चंद्रांशु ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है। भाजप अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोनों बहनों को पटका पहनाकर भाजपा में उनका स्वागत किया। साथ ही दिल्ली मुख्यालय में पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने साइना को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा में शामिल होने के बाद साइना ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश के लिए काम करूंगी। साइना ने कहा, ”मैं आज ऐसी पार्टी में शामिल हुई जो देश के लिए काम करती है। मैं बहुत हार्ड वर्किंग हूं और मुझे मेहनत करने वाले लोग पसंद हैं। मैं देखती हूं कि नरेंद्र मोदी जी देश के लिए इतनी मेहनत करते हैं। उनके साथ मैं भी देश के लिए कुछ कर सकूं तो ये मेरा सौभाग्य होगा। अभी मेरे लिए सबकुछ नया है, लेकिन राजनीति में रुचि रखना अच्छा लगता है।”

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के पूर्व मंत्री संजय सिंह और अमिता सिंह भाजपा में शामिल, सपा के इन दिग्‍गज नेताओं का भी हुआ BJP में स्‍वागत

साइना नेहवाल ने बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया था, जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हो गई थी। साइना नेहवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी करेंगी। साइना नेहवाल के साथ उनकी बहन भी बीजेपी में शामिल हुईं। हरियाणा के हिसार में जन्मीं साइना फिलहाल विश्व वरीयता में आठवें नंबर की खिलाड़ी हैं। साइना नेहवाल ने कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

फिल्मी पर्दे पर भी साइना नेहवाल की बायोपिक जल्द दस्तक देने वाली है। परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल का किरदार अदा करती नजर आएंगी। बैडमिंटन खेल में दिए योगदान के लिए साइना नेहवाल को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें- शिक्षक MLC उमेश द्विवेदी सहित शिक्षकों के कई नेता हुए भाजपा में शामिल

साइना नेहवाल 24 अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत चुकी हैं साल 2015 में साइना नेहवाल विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थी। साइना नेहवाल मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है लेकिन बचपन से ही वह हैदराबाद में रही हैं और हैदराबाद में ही रह कर उन्होंने पढ़ाई और बैडमिंटन के गुर सीखे।

यह भी पढ़ें- भाजपा में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, दिल्‍ली में लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव