30 फीट गहरी खाई में गिरी भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर, एमएलए समेत चार घायल

जयकुमार गोरे

आरयू वेब टीम। महाराष्ट्र के सतारा जिले में फलटन के पास एक सड़क दुर्घटना हो गयी है। जिसमें भाजपा विधायक जयकुमार गोरे की फॉर्च्यूनर कार शनिवार को पुल से नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार भाजपा विधायक जयकुमार गोरे के अलावा उनके दो गार्ड और ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना आज तड़के हुई है। संभवत: ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में भाजपा विधायक जयकुमार गोरे और तीन अन्य लोग घायल हो गए। जयकुमार गोरे को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- UP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, छह यात्रियों की मौत, 15 घायल

वहीं दुर्घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे भाजपा विधायक के करीबियों ने बताया कि विधायक जयकुमार गोरे पुणे से अपने गांव दहीवाड़ी जा रहे थे। तभी ड्राइवर की लापरवाही से जयकुमार गोरे की फॉर्च्यूनर पुल से 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी का रेस्क्यू कर नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दुर्घटना में विधायक की पसली फ्रैक्चर हो गई है और उनके साथ मौजूद ड्राइवर और दो गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें बारामती रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- अनियंत्रित मर्सिडीज कार के डीवाइडर के टकराने से TATA ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत, चालक समेत तीन घायल