भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा कैब कानून: सोनिया गांधी

भारत की आत्मा
रैली को संबोधित करतीं सोनिया गांधी।

आरयू वेब टीम। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी-शाह सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। नागरिकता संशोधन कानून से भारत की आत्मा तार-तार हुई है। देश में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल है। आज नौजवान नौकरी पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

सोनिया ने कहा कि दशकों से ऐसी बेरोजगारी नहीं थी, लेकिन अब हर ओर बेरोजगारी है। हम देश के लिए कठोर संघर्ष कर रहे हैं। बेरोजगारी की वजह से अब पूरे परिवार की आत्महत्याओं की खबरें सामने आ रही हैं। आज रोजमर्रा की चीजों की कीमत महंगी होने से लोगों की नींद हाराम हो गई है। इतना ही नहीं ”हमारी माता-बहनों के लिए हम संघर्ष करेंगे। आज पूरा देश पूछ रहा है कि सबका साथ-सबका विकास कहां है। मोदी की गलत नीतियों की वजह से देश बर्बाद हो रहा है।

यह भी पढ़ें- भारत बचाव रैली:मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, मर जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा

लोगों को लड़ाओं और राजनीति करो

उन्होंने कहा नोटबंदी लागू करने के बाद कालेधन को खत्म करने की बात की गई थी, लेकिन कालाधन मिला नहीं। वह कालाधन किसके पास है। इसकी जांच होनी चाहिए। आज जनता का पैसा बैंकों में भी सुरक्षित नहीं है। जनता अपना पैसा घर में भी नहीं रख सकती, क्या यहीं हैं मोदी के अच्छे दिन?’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’देश में जिसके साथ अन्याय होगा, कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी। मोदी-शाह सरकार को संविधान की परवाह नहीं है। इन लोगों को बस अपनी राजनीति की परवाह है। लोगों को लड़ाओं और राजनीति करो।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम कोई भी कुरबानी देने को तैयार

सोनिया गांधी ने कहा, ‘’लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम कोई भी कुरबानी देने को तैयार है। जनता की रक्षा करने के लिए कांग्रेस ने हमेशा लड़ाई लड़ी है। आज भी कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। हम अंतिम सांस तक संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- #RapeInIndia: राहुल का पलटवार, भाजपा से कभी नहीं मांगूंगा माफी, मुद्दों से भटकाया जा रहा ध्यान