#G20Summit2023: भारत मंडपम में पानी भरा पानी तो कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना, खोखले विकास की खुल गई पोल

भारत मंडपम
भारत मंडपम में भरा पानी।

आरयू वेब टीम। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित जी 20 शिखर सम्मलेन का रविवार को आज दूसरा और आखिरी दिन है। सम्मेलन के बीच कल रात से ही दिल्ली-एनसीआर में हुई है। बरसात हो रही, जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। सरी ओर भारत मंडपम के अंदर भी पानी घुस गया है, जिसे लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खोखले विकास की पोल खुल गई है।

दरअसल कांग्रेस ने रविवार को एक्स पर भारत मंडपम का एक वीडियो पोस्‍ट कर कहा है, कि ”खोखले विकास की पोल खुल गई। जी-20 के लिए भारत मंडपम तैयार किया गया। 2700 करोड़ रुपए लगा दिए गए। एक बारिश में पानी फिर गया।”

इसके अलावा कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी एक्स पर पानी से भरे भारत मंडपम का वीडियो शेयर किया हैं। सुरजेवाला ने लिखा, “लगभग 3000 करोड़ रुपये की लागत से बने “भारत मंडपम” में आज जरा सी बारिश में ही “विकास” तैरता हुआ दिखाई दिया! भगवान से प्रार्थना है कि आज दिन में यहां ज्यादा बारिश ना हो, जी20 सम्मेलन सही सलामत पूरा हो जाए!”

यह भी पढ़ें- भारत आने से पहले अमेरिका की फर्स्ट लेडी कोरोना पॉजिटिव, बाइडेन का भी हुआ टेस्ट

उन्होंने आगे लिखा, “मोदी सरकार ने गरीबों को तो ‘पर्दे’ से ढक दिया, मगर कितनी भी “शो-शो बाजी” करके..अपनी करतूतों को नहीं ढक सकती। वैसे भी मोदी सरकार में कुछ भी इवेंट और उदघाटन के बाद नहीं टिकता!” इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने भी वीडियो शेयर करते लिखा, ‘करोड़ों रुपये की लागत से जी20 के सदस्यों की मेहमाननवाजी के लिए बनाए गए ‘भारत मंडपम’ की तस्वीरें। विकास तैर रहा है…’

बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए मोदी सरकार ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम का निर्माण कराया था। जो दिखने में भव्य है। साथ ही भारत मंडपम में भारत की तकनीकी उपलब्धियों की दर्शाया गया है। जी20 में शामिल होने वाले मेहमान भारत मंडपम में भारत के वैज्ञानिक विकास और इसकी विरासत को निहार रहे हैं।

यह भी पढ़ें- G20 के डिनर इन्विटेशन पर लिखा ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ तो कांग्रेस ने कहा, अब राज्यों के समूह पर भी खतरा