BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की बिगड़ी त‍बियत, विमान से भेजा गया मुंबई

प्रज्ञा ठाकुर
विमान से मुंबई जातीं प्रज्ञा ठाकुर।

आरयू वेब टीम। भोपाल की बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शनिवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद विमान से मुंबई ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक प्रज्ञा को कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी फरवरी महीने में ही प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अचानक से तबीयत बिगड़ जाने के कारण दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी।

भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद बनी साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी। प्रज्ञा ने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता दिग्विजय सिंह को शिकस्‍त दी थी। मालूम हो कि प्रज्ञा साल 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपित हैं। इस मामले में प्रज्ञा के अलावा, एलटी कर्नल पुरोहित, चतुर्वेदी और कुलकर्णी, अजय रहीरकर, सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय और सुधाकर द्विवेदी भी आरोपी हैं।

यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में शामिल हुई प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस ने फैसले को बताया दुर्भाग्‍यपूर्ण

उल्लेखनीय है पिछली सुनवाई में इन सात अभियुक्तों में से चार अदालत में उपस्थित हुए थे, जबकि 19 दिसंबर को एनआईए की विशेष अदालत में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और सुधाकर चतुर्वेदी सहित तीन आरोपित पेश नहीं हुए थे। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों के कारण प्रज्ञा सिंह को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें- सभी वर्ग के लोगों को जोड़कर बूथ को बनाना होगा भाजपा का अभेद्य किला: बीएल संतोष