लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर रहे राजबब्बर ने कहा भाजपाईयों को सताने लगा हार का डर

भाजपाईयों को सताने लगा है हार का डर
प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते राजबब्‍बर।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार दोपहर कांग्रेस अध्‍यक्ष राजबब्‍बर समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर धरना दिया। उन्‍होंने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है।

मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि गांधी भवन पर जिस तरह कांग्रेसियों पर लाठियां बरसाई गयी। इससे ये साफ है कि भाजपाइयों को हार का डर सताने लगा है। इसलिए सरकार मनमानी कर रही है। उन्‍होंने कहा कि लाठीचार्ज में दर्जनों लोग घायल हुए, जिन्हें ट्रामा सेंटर भर्ती करना पड़ा। बावजूद इसके कोई मदद नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- “भारत बचाओं” कार्यक्रम के बाद प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल

योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार संविधान के नियमों का उल्लंघन कर रही है। इस दौरान कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की नीतियों की घोर निंदा करने के साथ ही इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के भजन ‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीता राम’ गाकर प्रदेश सरकार को जवाब दिया।

बता दें कि मंगलवार को भाजपा द्वारा इमरजेंसी की बरसी को काला दिवस के रूप में मानाए जाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा भारत बचाओं कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पुलिस ने उन्‍हें रोकने के लिए लाठीचार्ज की। जिसमें भारी संख्‍या में कांग्रेसी घायल हो गए थे। कई लोगों के तो हाथ पांव भी टूट गए। सभी को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- राजबब्‍बर ने भंग की कांग्रेस की तीन इकाई, नेताओं में हड़कंप