भाजपा ने जारी की मिजोरम चुनाव के 12 प्रत्याशी की पहली लिस्ट

मिजोरम चुनाव

आरयू वेब टीम। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया। इस सूची के मुताबिक भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

मिजोरम में सात नवंबर को 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। लिस्ट भाजपा ने हच्छेक विधानसभा सीट से माल्सावमत्लुआंगा, डम्पा से वनलालहमुअका, ममित से लालरिनलियाना सेलो, सेरलुई से रॉबिन्सन, चम्फाई उत्तर से पी.एस. ज़टलुआंगा, ह्रांगतुर्जो से लालमलसावमा, लुंगलेई पश्चिम से आर. लालबियाक्त्लु आंगी और थोरांग से शांति बिकास चकमा सहित 12 उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा ने उतारे नौ उम्मीदवार

मालूम हो कि कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। इनमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ललसावता का नाम भी शामिल है। कांग्रेस की ओर से पहले 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई और फिर देर शाम शेष बची एक सीट पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। उम्मीदवारों की सूची उस दिन जारी की गई, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मिजोरम के दौरे पर थे।

यह भी पढ़ें- MP-राजस्थान व छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, तीन दिसंबर को आएंगे नतीजे