महंगाई पर बोलीं प्रियंका, भाजपा सरकार ने गरीबों की जेब काटकर पेट पर मारी लात

किसानों की फसल

आरयू वेब टीम। मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया है। वहीं खाद्य उत्पादों और ईंधन की कीमतों में आए उछाल के कारण दिसंबर में खुदरा महंगाई दर पांच सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जिसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर गरीबों की जेब काटकर उनके पेट पर लात मारने का आरोप लगाया है।

प्रियंका ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्‍यम से ट्विट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है।

यह भी पढ़ें- शाह के क्रोनोलोजी वाले बयान पर प्रियंका का हमला, पहले दो करोड़ नौकरी का वादा कर सरकार बनाएंगे फिर संविधान करेंगे बर्बाद

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं जब प्रियंका ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए एक आकड़ा जारी कर कहा था कि उत्‍तर प्रदेश के गन्ना किसानों को भाजपा ने सबसे बड़ा झांसा दिया है। एक तरफ गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा। दूसरी तरफ उनसे वादा करके भी गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया जा रहा। जिसे लेकर मैंने गन्ने का मूल्य बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था उसका भी कोई जवाब नहीं आया।

यह भी पढ़ें- रैली में बोलीं प्रियंका, भारत से प्‍यार करते हैं तो उठाइये आवाज, नहीं तो संविधान हो जाएगा नष्ट