भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ अधिवक्‍ताओं ने ली रालोद की सदस्‍यता

राष्ट्रीय लोकदल
पार्टी में शामिल हुए नए सदस्य।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। राजनीतिक पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दीं है। एक पार्टीं छोड दूसरी पार्टी में लोगों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा एवं हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

गोरखपुर से युवा भाजपा नेता एडवोकेट अमित दूबे के साथ दर्जनों स्थानीय नेताओं ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की अध्यक्षता में सदस्यता ग्रहण की एवं पूर्वान्चल में रालोद की नीतियों के विस्तार का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी में आये सदस्यों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल से रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत किया जाएगा साथ ही इस बार अप्रत्याशित परिणाम आएंगे।

यह भी पढ़ें- किसानों पर कार्रवाई: रालोद का केंद्र सरकार पर हमला, क‍हा इतनी सर्तकता सीमाओं पर दिखाएं तो देश के जवान रहेंगे सुरक्षित

वहीं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्‍ता सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी ने पार्टी में शामिल नए लोगों का उत्साहवर्धन चौधरी चरण सिंह की नीतियों का वर्णन करके किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी उसी मशाल को लेकर देश की सेवा कर रहे हैं जो चौधरी साहब ने प्रज्जवलित की थी।

अमित दुबे ने पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि अनुपम मिश्रा जिस तरह से पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब रालोद पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी और जयंत चौधरी की अगुवाई में किसानों के दुख दूर होंगे।

रालोद में शामिल होने वालों में सत्यजीत सिंह, अजय कुमार रस्तोगी, सलिव श्रीवास्तव, अखण्ड प्रताप सिंह, चैतन्य शर्मा, अंकुर चौहान, सददाम,, चरण प्रताप सिंह, डा. यषवर्धन, अशोक चौधरी करन सिंह दीपू, अंषू शर्मा, मो. खतीब, पवन पाण्डेय, मो. रईस, मनीष कुमार दीक्षित, नसीम, साहिल, राहुल सोनकर शामिल हैं। इस अवसर पर व्यवस्थाधिकारी इकराम सिंह, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- किसान-मजदूरों के खिलाफ भाजपा सरकार के कुचक्रों का महापंचायत में रालोद करेगी पर्दाफाश: सुरेंद्र त्रिवेदी