रैली में बोलीं प्रियंका, भारत से प्‍यार करते हैं तो उठाइये आवाज, नहीं तो संविधान हो जाएगा नष्ट

'बेरोजगारी के मुद्दे

आरयू वेब टीम। दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर जकर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि जो लोग आज की स्थिति से नहीं लड़ेंगे वे इतिहास में कायर कहलाएंगे। रैली के दौरान प्रियंका ने वहां मौजूद सभी लोगों से मौजूदा हालात से लड़ने की हिम्मत जुटाने का आग्रह किया।

रैली में प्रियंका ने कहा कि भारत कैसा देश है? यह एक ऐसे आंदोलन से पैदा हुआ, विश्‍व के सबसे बड़े साम्राज्य को हराने के लिए अहिंसा और प्रेम की शक्ति का इस्तेमाल करने वाला प्रेम, अहिंसा और भाईचारे का देश है। उन्‍होंने कहा कि ये रैली में भाजपा सरकार की कथित विफलताओं और ‘विभाजनकारी और विघटनकारी’ नीतियों को उजागर करने के लिए आयोजित की गई थी। “यदि आप भारत से प्यार करते हैं, तो आवाज उठाएं। अगर आज हम चुप रहे, तो हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा। देश का विभाजन शुरू हो जाएगा और हम सभी इस विभाजन के लिए भाजपा और आरएसएस की तरह जिम्मेदार होंगे।”

यह भी पढ़ें- सरकार के संविधान को नष्ट करने के ‘व्यवस्थित एजेंडे’ के खिलाफ लड़ेगी कांग्रेस: प्रियंका

वहीं बीजेपी के नारों पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, “हर बस स्टॉप पर, हर अखबार में, हर टीवी चैनल पर कोई भी ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का नारा देख सकता है, लेकिन असलियत ये है कि भाजपा है तो 100 रुपये किलो प्याज भी मुमकिन है। 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, चार करोड़ नौकरियां नष्ट होना, 15 हजार किसानों की आत्महत्या मुमकिन है।

यह भी पढ़ें- भारत बचाव रैली:मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, मर जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा

इस दौरान प्रियंका ने उन्नाव की बलात्कार पीड़िता का भी जिक्र किया। सा‍थ ही अपने पिता राजीव गांधी के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा, कि “जब मैंने उन्नाव पीड़िता के पिता को अपनी हथेलियों में अपना चेहरा छुपा कर रोते देखा तो मुझे अपने पिता याद आ गए, जिनका शरीर मैंने 19 साल पहले देखा था। मेरे पिता का रक्त भी उसी मिट्टी में समाया हुआ है जैसे उन्नाव पीड़िता का। यह देश हमारा है और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम इसे बचाएं।

यह भी पढ़ें- भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा कैब कानून: सोनिया गांधी