BRICS में ईरान-सऊदी अरब समेत ये छह देश शामिल, चंद्रयान-3 की सफलता पर PM मोदी ने कहीं ये बातें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में एक जुटता दिखाते देशों के प्रमुख।

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। ब्रिक्स में छह नए देश शामिल किए गए हैं। इनमें अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात ब्रिक्स में छह नए सदस्य देश शामिल हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गुरुवार को इसका ऐलान किया।

वहीं जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता हमारे लिए गर्व की बात है। इस सफलता को एक देश की सीमित सफलता के रूप में नहीं बल्कि मानवजाति की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन किया है। भारत का मानना रहा है कि नए सदस्यों को जोड़ने से ब्रिक्स एक संगठन के रूप में मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि ब्रिक्स के विस्तार का निर्णय बहुध्रुवीय दुनिया में कई देशों के विश्वास को और मजबूत करेगा। इन सभी देशों के साथ भारत के बहुत गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हम समूह के नए सदस्य देशों के साथ काम करके ब्रिक्स को नयी गति दे पाएंगे। ब्रिक्स में नए देशों के शामिल होने का स्वागत करते हुए चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है नए सदस्य देशों के आने से ब्रिक्स देशों के सहयोग तंत्र में नई ऊर्जा आएगी।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर कहा कि इस शिखर सम्मेलन ने ब्रिक्स, लोगों के बीच आदान-प्रदान और मित्रता एवं सहयोग बढ़ाने के महत्व की पुष्टि की… हमने जोहान्सबर्ग की दो घोषणाओं को अपनाया, जो वैश्विक आर्थिक, वित्तीय और राजनीतिक महत्व के मामलों पर प्रमुख ब्रिक्स संदेशों को प्रतिबिंबित करती हैं।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की सफलता के साथ चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग कर भारत ने रचा इतिहास

ये उन साझा मूल्यों और सामान्य हितों को प्रदर्शित करता है जो पांच ब्रिक्स देशों के रूप में हमारे पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग का आधार हैं। उन्होंने कहा, हम अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं। सदस्यता जनवरी 2024 से लागू होगी। ब्रिक्स का नया नाम ब्रिक्स प्लस होगा।

यह भी पढ़ें- अमेरिका जाने से पहले बोले PM मोदी, US की यात्रा हमारी साझेदारी की गहराई व विविधता को करेगी समृद्ध