सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष विश्‍वनाथ पाल, “कार्यकर्ताओं की पार्टी है बसपा, यहां नहीं चल सकता कोई धन्ना सेठ”

बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
प्रदेश अध्यक्ष विश्‍वनाथ पाल का स्‍वागत करते पदाधिकारी।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मंडल स्तर पर बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन का समापन बुधवार को लखनऊ में बिजली पासी पर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्‍वनाथ पाल ने कहा कि बीते कई चुनाव में बसपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने का काम किया गया। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है इस पार्टी में कोई भी धन्ना सेठ नहीं चल सकता है।

बसपा के प्रदेश ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ईवीएम पर सवाल उठाया है। पहले जिन देश में ईवीएम पर सवाल उठाए गए उन देशों में ईवीएम से चुनाव बंद हो गया। सभी विपक्षी दल के नेता ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं अगर ईवीएम सही नहीं है तो उसको बंद किया जाना चाहिए ईवीएम में जो गड़बड़ियां हो रही है। उसी को लेकर बहन जी ने सवाल उठाए हैं। जिसका सभी विपक्षी दल के लोग समर्थन भी कर रहे हैं।आज मंडल स्तर पर हम कार्यकर्ता सम्मेलन कर अपने पिछड़े, दलित, मुस्लिम व सर्व समाज के लोगों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं।

इस दौरान अखिलेश के केसीआर की रैली में शामिल होने पर विश्‍वनाथ पाल ने सपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव क्या कर रहे हैं इससे कोई मतलब नहीं है। किसी भी पार्टी से कोई भी गठबंधन नहीं होगा हां बसपा गठबंधन करेगी दलितों से करेगी पिछड़ों मुस्लिमों से करेगी, जो उन सभी से गठबंधन करेंगे। जो भारतीय जनता पार्टी जैसी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- बर्थ-डे पर मायावती ने खोला EVM के खिलाफ मोर्चा, चुनाव आयोग व मोदी सरकार से की बैलेट पेपर से सभी चुनाव कराने की मांग

आगे कहा का बसपा प्रमुख मायावती ने कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद हो गया है। 18 मंडलों का कार्यक्रम आज पूरा कर लिया गया है अब इसके बाद बसपा सेक्टर स्तर पर जाकर सभी सेक्टरों में बैठक करेंगे। सभी बूथों को मजबूत करने के लिए हमारे कोऑर्डिनेटर मंडल कोऑर्डिनेटर सभी लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- UP में बसपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, मायावती ने विश्‍वनाथ पाल को बताया BSP का पुराना वफादार कार्यकर्ता