बजट से पहले जनता को महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी

कमर्शियल सिलेंडर
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। आज मोदी सरकार का बजट पेश होने से ठीक पहले जनता को झटका लगा है। खासकर इसका झटका व्यापारियों को लगा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हो गया है। ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में किया गया है।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 14 रुपए, जबकि कोलकाता में 18 रुपए तक बढ़ गयी है। हालांकि ये बढ़ोत्तरी दिल्ली, जयपुर, इंदौर, लखनऊ, अहनदाबाद, मेरठ, आगरा और मुंबई समेत पूरे देश में हुई है। राजधानी दिल्ली में आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम 14 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़कर 1769.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गए हैं।

कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दाम 18 रुपये बढ़कर 1887 रुपये पर आ गए हैं।

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़कर 1723.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गए हैं।

चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 12.50 रुपये बढ़कर 1937 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें- त्योहारों से पहले जनता को महंगाई का झटका, सौ रूपए से अधिक बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

मालूम हो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज से लागू हो गईं हैं। मालूम हो कि हर महीने की पहली तारीख को  कंपनियां एलपीजी के दाम अपडेट करने के नाम पर लगभग हर दाम में बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा देती हैं।

यह भी पढ़ें- साल के पहले दिन लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी