चंपत राय-अनिल मिश्रा ने राम मंदिर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा

इस्तीफा
चंपत राय-अनिल मिश्रा।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बीच ट्रस्ट के सदस्यों चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देकर महंत नृत्यगोपाल दास को सौंपा। चंपत राय राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में महासचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा अनिल मिश्रा ट्रस्ट में सदस्य थे। विपक्ष लगातार चंपत राय का नाम इस मामले में उछाल रहा था और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था।

यह कदम फैसला एसआइटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में मिली मजबूत सिफारिशों के बाद उठाया गया है। एसआइटी की सिफारिश के आधार पर मामले में पहली एफआइआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। इन इस्तीफों को जांच के दौरान की गई कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम एफआइआर में नहीं था, लेकिन फिर भी दोनों ने नैतिकता के आधार पर पद छोड़ दिया है। उनके नामों पर सियासत बहुत तेज थी। अब तक इस मामले में आठ गिरफ्तारियां और दो इस्तीफे हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- SIT रखे ध्यान उसकी रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी, अयोध्‍या चोरी कांड पर अखिलेश ने कसा सीएम योगी पर तंज

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ  जांच की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि ये लोग जांच से बाहर नहीं हैं। एसआइटी एक बार फिर से अयोध्या जा सकती है। प्राइमरी रिपोर्ट के बाद कुछ नए नाम पहचाने गए हैं। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ और इन नामों पर जांच और इकट्ठे किए गए डेटा के विश्वलेषण के लिए जांच एजेंसी फिर से अयोध्या जा सकती है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों का चढ़ावा चोरी मामले में आखिरकार हुआ मुकदमा, पुलिस ने आठ को दबोचा