चुनाव आयोग की घोषणा, झारखंड में पांच चरणों में होगा चुनाव, आचार संहिता लागू

चुनाव आयोग

आरयू वेब टीम। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस मेें बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में होगा और 23 दिसबंर को नतीजे आएंगे।

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि 30 नवंबर को 13 सीटों पर पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए 20 सीटों पर मतदान सात दिसंबर को होगा। तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान किया जाएगा। 20 दिसंबर को पांचवे एवं अंतिम चरण के लिए 16 सीटों पर वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें- EC की घोषणा, महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट, 24 को आएंगे नतीजे

झारखंड में विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2020 को पूरा हो रहा है। उससे पहले नई सरकार का गठन किया जाना है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही झारखंड में आचार संहिता लागू हो जाएगी। झारखंड में फिलहाल भाजपा और सहयोगी दलों की सरकार सत्ता पर काबिज है।

यह भी पढ़ें- झारखंड के सरायकेला में नक्सलियों ने किया IED ब्‍लास्‍ट, 11 जवान गंभीर रूप से घायल