मध्य प्रदेश उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक राहुल सिंह ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

मध्य प्रदेश
भाजपा की सदस्य ता ग्रहण करते राहुल लोधी।

आरयू वेब टीम। अगले महीने मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के एक और विधायक ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी ने रविवार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ लोधी भाजपा में शामिल हो गए।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार राहुल सिंह ने आज प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मुलाकात कर अपना त्याग पत्र सौंप कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में लोधी ने भाजपा की सदस्यता ली। कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने रविवार सुबह प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस तरह मध्य प्रदेश विधानसभा में एक और सीट रिक्त हो गई है जिस पर बाद में उपचुनाव होगा। राहुल सिंह पहली बार विधायक बने थे, लेकिन महज डेढ़ साल के बाद ही रविवार को इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें- अब मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना, संपर्क में आए लोगों से कि टेस्‍ट कराने की अपील

इस बात की पुष्टि करते हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ट्वीट किया है। सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयादशमी पर आज दमोह से कांग्रेस के युवा विधायक राहुल लोधी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर सत्य और विजय का रास्ता चुना है। भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।’

गौरतलब है कि इससे पहले ही 25 विधायक कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जा चुके हैं। जिसकी वजह से मध्य प्रदेश में उपचुनाव होने जा रहे हैं। तीन नवंबर को मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने कि UP-MP व बिहार समेत इन राज्‍यों के उपचुनाव के तारीखों की घोषण, तीन व सात नवंबर को डाले जाएंगे वोट