वंशवाद चलाने वाले शाह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा पहले अपने गिरेबान में झांके

कांग्रेस पार्टी

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा कांग्रेस वंशवाद चलाती है दिए गए बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस के उत्‍तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी ने आज एक बयान जारी कर बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह पर जोदार हमला बोला है।

यह भी पढ़ें- महाधिवेशन में बोले राहुल सिर्फ कांग्रेस दे सकती है देश को दिशा

उन्‍होंने कहा कि शाह को शायद अपनी पार्टी में चल रहा वंशवाद दिखाई नहीं दे रहा है या वह देखकर भी अंजान बने  हैं। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले शाह को अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। हाजी सिराज मेहदी ने आगे कहा कि बीजेपी में चाहे राजनाथ सिंह हों, कल्याण सिंह हों या फिर यशवंत सिन्हा हों, इन सभी के बेटे न सिर्फ राजनीति में हैं बल्कि भाजपा में प्रमुख पदों पर हैं। वंशवाद पर बार-बार टिप्पणी करने वाले शाह को यह भी मालूम होना चाहिए कि अन्य राजनीतिक दलों में भी नेताओं के पुत्र और पुत्रियां राजनीति में हैं और वह उन्हें आगे बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- किसानों को नजरअंदाज तो बड़े व्‍यापारियों का कर्ज माफ करते हैं पीएम: राहुल

वहीं प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए मेंहदी ने कहा कि मोदी जी के पास शायद अपने वंशवाद को बढ़ाने का अवसर नहीं है, इसलिए वह इस परंपरा से दूर हैं। वरना भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य राजनीतिक दलों में सर्वाधिक वंशवाद को बढ़ावा दिए जाने का उदाहरण मौजूद है। शाह को उनके बारे में भी अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मोदी करते हैं जनता से वादा तो काम नीरव जैसे उद्योगपतियों के लिए: राहुल