कांग्रेस, सपा व बसपा ने किसानों को हमेशा है ठगा: महेंद्र पाण्‍डेय

मोदी-योगी की सरकार
बैठक में महेंद्र पाण्डेय का स्वागत करते बीजेपी के वरिष्ठ नेता।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ/सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने आज मोदी सरकार और योगी सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार के एजेण्डे में किसानों का कल्याण है। प्रदेश अध्‍यक्ष शुक्रवार को सहारनपुर में पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

महेंद्र पाण्‍डेय ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी, नीम कोटेड यूरिया की उपलब्धता, बिना बिचैलियों के किसानों की उपज का सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीददारी, गन्ना किसानों के लंबे समय से लंबित बकाए का भुगतान सहित किसानों के हित की कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने का काम मोदी-योगी की सरकार ने किया है।

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में विपक्ष पर बरसे मोदी, कहा किसानों के लिए बहा रहें हैं घड़ियाली आंसू

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की सत्ता में 50 सालों से अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस हो या फिर सपा-बसपा इन दलों ने हमेशा किसानों को ठगा है। तीनों ही दलो ने किसानों की समस्याओं का सत्ता में आने के लिए मुद्दा तो उठाया, लेकिन सत्ता में आते ही किसानों की समस्याओं का हल करना तो दूर इनके ऐजेण्डे से ही किसान गायब हो गये। पूर्ववर्ती सरकारों के किसान विरोधी फैसलों को किसान भूला नहीं है, लेकिन मोदी-योगी की सरकार ने किसानों के साथ किये हर वादें को पूरा करने का प्रयास किया।

योगी सरकार के फैसलों की बात करते हुए महेंद्र पाण्‍डेय ने कहा कि यूपी में भी विधानसभा चुनाव के समय किसानों की कर्जमाफी माफ करने को लेकर संकल्प पत्र में किये गये वादे के अनुसार योगी सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में ही किसानों की कर्जमाफी का रास्ता साफ कर दिया है। यही नहीं गन्ना किसानों के लंबित बकाये का भुगतान भी योगी सरकार के कार्यकाल में हुआ।

यह भी पढ़ें- ग्रामीणों से मिलकर बोले योगी, पिछली सरकारों के एजेंडे में नहीं था गांव, गरीब और किसान

इससे पहले आज केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बैठक का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने भी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति में आए प्रतिनिधियेां को संबोधित किया।