राजधानी में सामने आया ओमिक्रॉन वैरिएंट का दूसरा मामला, जिम्बाब्वे से लौटा था युवक

कोरोना वायरस
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का दूसरा मामला सामने आया है। जिम्बाब्वे से आए यात्री की जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि शख्स की ट्रेवल हिस्ट्री में साउथ अफ्रीका भी शामिल है। इसी के साथ भारत में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट से 33 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

दिल्ली में विदेशों से आए लोगों में से 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनका सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। अब तक 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जबकि दो लोग ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं।

भारत में ओमिक्रॉन के अब तक 33 केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 17, राजस्थान में नौ, गुजरात में तीन, दिल्ली और कर्नाटक में दो-दो केस मिले हैं। राहत की बात ये है कि राजस्थान में सभी नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। महाराष्ट्र के पुणे में भी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर कर्नाटक से एक ओमिक्रॉन मरीज दुबई भाग गया है।

यह भी पढ़ें- अब तक देश में Omicron वेरिएंट के 25 मामलों की हुई पुष्टि, सरकार ने दी चेतावनी

शुक्रवार को देश में ओमिक्रॉन के नौ केस सामने आए थे। इनमें से महाराष्ट्र में सात और गुजरात के जामनगर में दो केस मिले थे। महाराष्ट्र में मिले मामलों में तीन केस मुंबई और चार केस पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका में मिले हैं। मुंबई में मिले संक्रमित मरीजों की उम्र 48, 25 और 37 साल है। ये तीनों नागरिक तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीकी देश से आए हैं, जबकि पिंपरी चिंचवड में मिले चारों केस नाइजीरियन महिला के साथ कॉन्ट्रैक्ट में आए थे।

यह भी पढ़ें- ओमीक्रॉन ने बढ़ाई चिंता, कर्नाटक के बाद दिल्ली अस्पताल में भर्ती हुए 12 संदिग्ध मरीज