#RepublicDay2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा झंडा, प्रधानमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

आरयू वेब टीम। देशभर में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा झंडा फहराया। राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रगान की धुन के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति की अनुमति के साथ ही कर्तव्य पथ पर परेड शुरू हुई।

इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ में मौजूद है। इससे पहला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भी पीएम मोदी ने स्वागत किया।

वहीं पीएम मोदी ने शहीदों को और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर भी श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के साथ तीनों सेनाओं के अध्यक्ष मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने डिजिटल विजिटर बुक में हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें- दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू का राज्यपाल-रक्षामंत्री व योगी ने किया स्वागत

गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10ः30 बजे शुरू हुई, जो लगभग 90 मिनट तक चली। पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से परेड की शुरुआत हुई।

सौ से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नगाड़ा जैसे संगीत वाद्ययंत्र बजाए जा रहे है। फ्लाई-पास्ट के दौरान लगभग 15 महिला पायलट नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व किया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल हुए। 90 पेटेंट धारकों को विशेष अतिथि के रूप में परेड के लिए आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें- दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, नई शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान प्रणाली पर केंद्रित