लगातार 18वें दिन तेल की कीमत में बढ़ोतरी, देश में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल

डीजल के दाम
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी थमने का नाम नही ले रही है। लगातार 18वें दिन तेल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। वहीं बुधवार को देश के इतिहास में पहली बार डीजल की कीमतों ने पेट्रोल की कीमतों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन डीजल की कीमत 48 पैसे बढ़ी है। इसके साथ ही दिल्ली में डीजल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले 12 पैसे ज्यादा हो गई है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल 62 तो डीजल 64 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा, लगातार आठवें दिन कीमतों में वृद्धि

बुधवार को पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला और फिलहाल दिल्ली में इसकी कीमत 79.76 रुपये पर ही बरकरार है, हालांकि डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद नया रेट 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
ये इतिहास में पहली बार है जब देश में पेट्रोल की कीमत डीजल के मुकाबले कम रह गई, हालांकि ये स्थिति सिर्फ दिल्ली में है। देश के बाकी हिस्सों में अभी भी पेट्रोल के मुकाबले डीजल का रेट कम है।

शहर            पेट्रोल          डीजल

दिल्ली          79.76       79.88
मुंबई            86.54       78.22
चेन्नई          83.04       77.17
कोलकाता      81.45       75.06
नोएडा          80.57       72.03
लखनऊ        80.46        71.94
पटना           82.79       76.90

वहीं, वैश्विक मार्केट में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद देश में लगातार 18वें दिन तेल कीमतों में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर इस पर चिंता जाहिर की थी और सरकार से तेल कीमतों को पर लगाम लगाने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें- कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर तीन रुपये बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी