दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई दीपिका, बेटी दुआ की फोटो पोस्टकर किया कंफर्म

दीपिका पादुकोण

आरयू वेब टीम। बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों ने अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है कि उनके घर जल्द ही दूसरे बच्चे का आगमन होने वाला है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी दुआ नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। फोटो में दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि दीपिका और रणवीर के हाथ भी फ्रेम में नजर आते हैं। इसी पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया।

जैसे ही यह खबर सामने आई, इंडस्ट्री के कई सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं। दीपिका और रणवीर ने कई सालों तक डेट करने के बाद 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उनकी शादी बेहद भव्य रही थी, जिसमें कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार रस्में निभाई गई थीं।

यह भी पढ़ें- दीपिका मामले में जावडेकर ने कहा, कोई भी व्‍यक्ति कहीं जाकर रख सकता है अपनी राय

इसके बाद 2024 में दोनों ने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था, जिसका जन्म आठ सितंबर 2024 को हुआ। बाद में दिवाली 2025 पर उन्होंने पहली बार अपनी बेटी का चेहरा भी दुनिया के सामने दिखाया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, जबकि दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग्स में नजर आएंगी। दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में काफी एक्टिव हैं और साथ ही फैमिली लाइफ को भी एन्जॉय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के घर गूंजी किलकारी, राघव चड्ढा ने शेयर की खुशखबरी