ई-चौपाल में बोले अखिलेश, सपा का काम जबकि भाजपा का बोलता है धोखा

ई-चौपाल
ई-चौपाल में अपनी बात रखते अखिलेश यादव साथ में पत्नी डिम्पल यादव।

आरयू ब्‍यूरो, 

कन्‍नौज/लखनऊ। सपा के गढ़ माने जाने वाले कन्‍नौज में शुक्रवार को अखिलेश यादव ने समाजवादी संवाद की ई-चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। फकीरे पुरवार गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचे।

वहीं जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश ने योगी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास जहां-जहां पहुंचाया भाजपा ने उसे रोक दिया। भाजपा का चरित्र विकास विरोधी है। विकास के लिए सत्ता मिलती है और सत्ता के जरिए ही विकास होता है, लेकिन भाजपा का व्यवहार इसके उलट है। भाजपा का राजनैतिक आचरण जनविरोधी है।

एक बार फिर अपने चुनावी नारे को याद करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का काम बोलता है, जबकि भाजपा का धोखा बोलता है। समाजवादी सरकार समाज और जनता के प्रति संवेदनशील थी। वहीं भाजपा सरकार में असीमित भ्रष्टाचार और मंहगाई बढ़ गयी है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव को लेकर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, हम कर रहें 80 सीटों पर तैयारी

अखिलेश ने अपनी सरकार के कामों के बारे में बात करते हुए कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए समाजवादी सरकार ने कई काम किये थे। छात्रों को लैपटॉप भी दिया गया था, जिनके पास साधन नही थे उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं, लेकिन भाजपा ने लोगों को गुमराह किया है।

सपा-बसपा मिलकर लोकसभा चुनाव में फहराएंगे परचम

गठबंधन पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने भी कई पार्टियों से गठबंधन किया है। लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा मिलकर परचम फराएंगे। इससे पहले भी सपा-बसपा ने लोकसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा को हराया है।

सीबीआइ को जो पूछना है एक बार में पूछ ले…

वहीं अवैध खनन घोटाले के बाद शुरू हुई सीबीआइ की कार्रवाई पर अखिलेश बोले कि सीबीआइ को जो भी उनसे पूछना है, एक बार में पूछ ले। वो सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन उसके बाद उन्‍हें चुनाव में लग जाने दे। वहीं अखिलेश ने ये भी कहा कि एक बार कि पू‍छताछ के बाद फिर सीबीआइ चाहे तो लोकसभा चुनाव बाद उनसे पूछताछ कर लेगी। ई-चौपाल के दौरान अखिलेश ने जनता द्वारा ट्विटर के जरिए पूछे जा रहे सवालों का भी जवाब दिया।

जनता के सुख-दुख में हमेशा रहूंगी शामिल: डिम्‍पल

इस दौरान अखिलेश के साथ मौजूद कन्नौज की सांसद डिम्पल यादव ने अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्‍त करते हुए कहा कि कन्नौज के लोगों के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहूंगी। साथ ही उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में हमेशा सकारात्‍मक प्रयास करती रहेंगी। यहां बताते चलें कि इस बार डिम्‍पल की जगह खुद अखिलेश यादव कन्‍नौज लोकसभा सीट से चुनाव में ताल ठोकेंगे।

यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में सपा के पूर्व मंत्री व पत्‍नी गंभीर रूप से घायल, गाड़ी के सामने गोवंश आने से हुई घटना, अखिलेश ने पिछले हफ्ते ही उठाया था गोवंश का मुद्दा

कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा के अलावा वाशिंगटन से वहां पहुंचें ट्विटर ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी के प्रमुख कॉलिन क्रोवेल भी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- जनेश्‍वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर बोले अखिलेश, नेताजी मैनपुरी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव