इमरजेंसी की बरसी पर बरसे PM, युवाओं को जागरूक करने को करते हैं काले दिन का स्मरण

इमरजेंसी की बरसी
विचार संबोधन सभा में बोलते मोदी।

आरयू वेब टीम। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में इमरजेंसी की बरसी पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि कोई ये समझने की गलती ना करे कि हम सिर्फ देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना करने के लिए काले दिन का स्मरण करते हैं। बल्कि हम देश की वर्तमान और भावी पीढ़ी को जागरूक करना चाहते हैं। हम लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सज्ज रखने के लिए इसको याद करते हैं।

…हिन्दुस्तान को बना देंगे जेलखाना

मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश ने कभी सोचा तक नहीं था कि सत्ता सुख के मोह में और परिवार भक्ति के पागलपन में, लोकतंत्र और संविधान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग हिन्दुस्तान को जेलखाना बना देंगे। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आपातकाल के समय न्‍यायपालिका को भयभीत कर दिया था, जो लोकतंत्र के प्रति समर्पित थे उनको मुसीबत झेलने के लिए मजबूर कर दिया गया था और जो लोग एक परिवार के पक्ष में थे, उनकी पांचों उंगलियां घी में थी। एक परिवार के लिए संविधान का किस तरह से साधन के रूप में इस्‍तेमाल किया जा सकता है, शायद ही ऐसा उदाहरण कहीं और मिले।

यह भी पढ़ें- “मन की बात” में मोदी ने जीएसटी को बताया ईमानदारी की जीत, राज्‍यों को दिया इसकी सफलता का क्रेडिट

मोदी ने हमला जारी रखते हुए कहा कि जब-जब कांग्रेस पार्टी को और खासकर एक परिवार को अपनी कुर्सी जाने का संकट महसूस हुआ है तो उन्होंने चिल्लाना शुरू किया है कि देश संकट से गुजर रहा है, देश में भय का माहौल है और देश तबाह हो जाने वाला है और इसे सिर्फ हम ही बचा सकते हैं। वहीं किशोर कुमार का उदाहरण देते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रफॉमेंस देने से मना करने पर टीवी, रेडियो से उनकी छुट्टी हो गई। साथ ही उनकी फिल्‍म आंधी पर भी रोक लगा दी गई।

यह भी पढ़ें- देश की जनता भी चाहती है BJP, RSS और मोदी के खिलाफ महागठबंधन: राहुल

उन्‍होंने कहा कि जिस पार्टी के अन्दर लोकतंत्र ना हो उनसे लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता की अपेक्षा नहीं की जा सकती है, जिन्होनें देश के संविधान को कुचल डाला हो, देश के लोकतंत्र को कैदखाने में बंद कर दिया हो, वो आज भय फैला रहे हैं कि मोदी संविधान को खत्म कर देगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जागरुकता के लिए बीजेपी काला दिवस मना रही है। इमरजेंसी के समय भय का माहौल था और देश के लोकतंत्र पर काला धब्बा है। कांग्रेस ने इमरजेंसी का पाप किया था और संविधान का दुरुपयोग किया गया।

यह भी पढ़ें- राजेंद्र चौधरी का बीजेपी सरकार पर निशाना, देश में आज भी अघोषित आपातकाल