आरयू वेब टीम।
लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान ने आज 2019 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर सीटों पर स्थिति साफ करने को कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाले राजग के सभी घटक दल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सीट साझा को लेकर जल्द निर्णय चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- बेटे के साथ अमित शाह से मिले पासवान, उठायी ये मांगें
केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि राजग के सभी घटक दलों के बीच सीट साझा का मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को लोकसभा चुनाव के लिए उससे पूर्व अपने कार्यकर्ताओं को संगठित करने की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि सीट साझा करने के मुद्दे पर जल्द निर्णय जरूरी है।
यह भी पढ़ें- बिहार में बोले मोदी हमारा स्वच्छाग्रह अभियान दे रहा लोगों को नई दिशा
पासवान ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मुद्दा हल हो जाएगा। राजग के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का मामला आज उस समय एक बार फिर गरमाया जब जदयू के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर मामले में अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया है।




















