अब बिहार के BJP प्रभारी देवेंद्र फडणवीस पाए गए कोरोना पॉजिटिव

देवेंद्र फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस, फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। कोरोना काल में जहां एक ओर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा को एक के बाद एक झटका लगा रहा है। अब भाजपा के बिहार प्रभारी और महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने  शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि, ‘लॉकडाउन के बाद से वे लगातार काम कर रहे थे, लेकिन शायद यह भगवान की इच्छा था कि वे कुछ आराम करें। मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं और मैंने खुद को आइसोलेशन में कर लिया है। मैं डॉक्टरों की सलाह पर सभी जरूरी दवाएं और उपचार ले रहा हूं।’

यह भी पढ़ें- बिहार के उपमुख्‍यमंत्री को भी हुआ कोरोना, एम्‍स में भर्ती

इसके साथ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। वे सभी कोविड-19 का टेस्ट करा लें। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें राज्य का प्रभारी बनाया है। बिहार में चुनावी बिगुल बजने के बाद से ही फडणवीस लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

वहीं बात की जाए कोरोना गाइडलान की तो शनिवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेगूसराय में बलिया के चमड़िया में चुनावी सभा स्थल पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही थी। हालांकि सभा स्‍थल पर समाजिक दूरी का पालन करने के लिए चिन्हित कर घेरा बनाया गया था, लेकिन भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस नाकाम दिखी। वहीं लोग बिना मास्क के भी नजर आए।

यह भी पढ़ें- DIOS प्रवीण मणि त्रिपाठी की कोरोना से मौत