फिर कोरोना पॉजिटिव हुईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट

न झुकने वाली आवाजों

आरयू वेब टीम। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आ रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव  प्रियंका गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी बुधवार को प्रियंका गांधी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

कांग्रेस महासचिव ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ट्वीट कर कहा कि, “आज फिर से कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं।

बता दें कि प्रियंका गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं। इससे पहले वे तीन जून को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। तब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रियंका ने तब ट्वीट कर कहा था कि हल्के लक्षण के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, हालांकि तब भी वे घर पर ही आइसोलेट हुई थीं और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी को हुआ कोरोना, लखनऊ से दिल्‍ली पहुंचीं प्रियंका

वहीं बात करें कोरोना की स्थिति की तो देश में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 16 हजार से ज्यादा नए मामलों की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज बुधवार को ट्वीट कर ये जानकारी है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 16,047 नए मामलों की पुष्टि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों के साथ देश में अब एक्टिव केस की संख्या 1,28,261 है और डेली पॉजिटिविटी रेट 4.94 फीसदी पर जा पहुंची है। एक दिन में 100 लोगों की टेस्टिंग के बाद मिले संक्रमितों की संख्या को डेली पॉजिटिविटी रेट माना जाता है।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी की कोरोना से बिगड़ी तबियत, गंगा राम अस्पताल में भर्ती