इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, राहुल ने कहा, जिस भारत के लिए आपने सर्वस्व बलिदान दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

आरयू वेब टीम। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि पर देश आज उन्हें याद कर रहा है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य नेताओं ने शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को याद कर ट्वीटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि दादी, आपका प्यार और संस्कार दोनों दिल में ले कर चल रहा हूं। जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा।

इस अवसर पर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- प्रियंका हैं निर्भीक नेता, उनमें इंदिरा गांधी जैसा ही जज्बा: शिवसेना

बता दें कि 19 नवंबर 1917 को इंदिरा गांधी का जन्म जवाहर लाल नेहरू के घर पर हुआ था। इंदिरा गांधी में गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। महज 11 वर्ष की आयु में इंदिरा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ बच्चों की वानर सेना बनाई थी। 1938 में वह औपचारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुईं। जब जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने तो इंदिरा गांधी ने उनके साथ काम करना शुरू किया। शास्त्री जी के निधन के बाद 1966 में इंदिरा गांधी को देश के शक्तिशाली पद यानी प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें- राजीव गांधी की जयंती पर पिता को याद कर राहुल ने कहा, आपने देश के लिए जो सपना देखा उसे पूरा करने का हमेशा करूंगा प्रयास