हुसैनाबाद में जहरीली गैस के रिसाव से हड़कंप, 24 की हालत बिगड़ी, भर्ती

जहरीली गैस रिसाव

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद में मंगलवार की रात अवैध वेल्डिंग के कारखाने में जहरीली गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। गैस की चपेट में आने से लोगों की हालत बिगड़ने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने 13 लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जिनम से पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है। गैस की चपेट में आने वालों में अधिकतर महिलाएं हैं।

जहरीली गैस रिसाव

वहीं गैस से प्रभावित 11 अन्‍य लोगों के प्राइवेट अस्‍पताल में इलाज कराने की बात कही जा रही है। घटना के बाद से कारखाना संचालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- होटल के बेसमेंट में चार कर्मचारियों की लाश मिलने से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्‍या का आरोप

जहरीली गैस रिसाव

बताया जा रहा है कि हुसैनाबाद के आवासीय इलाके में मोहम्‍मद हाशिम अवैध रूप से आलमारी आदि बनाने के लिए वेल्डिंग का कारखाना चला रहा था। आज रात वेल्डिंग सिलेंडर में वाहन से धक्‍का लग गया जिसके बाद से एकाएक जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते गैस आसपास रहने वालों के घरों तक पहुंची तो बेचैनी, जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर लोग घरों से निकलकर भागने लगे। अफरा-तफरी के बीच क्षेत्रिय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जहरीली गैस रिसाव

यह भी पढ़ें- कीटनाशक की फैक्‍ट्री में गैस रिसाव से हड़कंप, दो कर्मचारियों की हालत बिगड़ी, भर्ती

एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर अलग-अलग परिवारों के 13 लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अवैध रूप से कारखाने चलाने वाले मालिक के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसकी तलाश कर रही है।

जहरीली गैस रिसाव

यह भी पढ़ें- लंदन के होटल में गैस रिसाव, बाल-बाल बचे उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा