भाजपा ने बढ़ाई समाज में नफरत, जनता रहे सावधान: अखिलेश

समाज में नफरत
अखिलेश यादव। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकारों को पर निशाने पर लिया है। सपा सुप्रीमो ने अपने एक बयान में सोमवार को कहा कि वर्तमान समय में राजनैतिक नही सामाजिक समस्याएं गहरी होती जा रही हैं। भाजपा सरकारों की नीतियों से सामाजिक दूरी लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- तेंदुआ की मौत पर अखिलेश का सवाल क्‍या जानवरों का एनकाउंटर हो गया शुरू, कार्रवाई की मांग

इतना ही नहीं यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि भाजपा की वजह से सामाजिक सद्भाव बिगड़ रहा है, जबकि भारतीय संस्कृति में सहिष्णुता की भावना की प्रधानता रही है। वहीं बीजेपी फरेब की राजनीति कर रही है। उसका पूरा जोर अफवाह तंत्र से जनता को भ्रमित करने पर है। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भाजपा सरकार के कारण समाज में गैर बराबरी और नफरत बढ़ी है। भाजपाई अपसंस्कृति फैलाने का काम कर रहें है। जनता को इससे सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- सपा ने की फूलपुर-गोरखपुर सीट के प्रत्याशियों की घोषणा, इन पार्टियों ने दिया समर्थन

सपा सरकार में जनता को खुशहाल बनाने का हुआ था काम

वहीं अपनी पार्टी की नीतियों के बारे में बात करते हुए अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि समाजवादियों ने हमेशा समाज में समता, संपन्नता और सद्भाव के लिए संघर्ष किया है। डॉ. राममनोहर लोहिया और आचार्य नरेंद्र देव के बताए रास्ते पर चलते हुए पिछली समाजवादी सरकार में जनता को खुशहाल बनाने का काम हुआ था, लेकिन समाजवादी सरकार के कामों की लोकप्रियता से चिढ़कर भाजपा समाज को बांटने में लगी है। भाजपा सरकार का यह व्यवहार न सिर्फ राजनैतिक नैतिकता के विपरीत है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए भी खतरा है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का हमला, समाजवादियों पर आपत्तिजनक बयान देने के लिए माफी मांगे मुख्‍यमंत्री