सर्च ऑपरेशन के दौरान दस IED बरामद, एक ब्लास्ट में जवान घायल

आइईडी बरामद

आरयू वेब टीम। झारखंड में नक्सलियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान में शनिवार को पोड़ाहाट अनुमंडल में बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों द्वारा बिछाए गए दस आइईडी बम को पुलिस ने बरामद किया। वहीं दूसरी तरफ एक अन्य घटना में पश्चिमी सिंहभूम जिले में ही कोबरा इंस्पेक्टर आइईडी की चपेट में आने से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पोड़ाहाट अनुमंडल के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा पंचायत अंतर्गत गीतीलिपि गांव में सीआरपीएफ 60 बटालियन झारखंड पुलिस के साथ मिलकर नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चला रही थी। उसी दौरान थाना क्षेत्र के ड़ेंगड़ाहातु नक्सलियों द्वारा लगाया गया आइईडी पर इंस्पेक्टर का पांव पड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही गोइलकेरा थाना क्षेत्र के ईचाहातु गांव के पास जवानों ने पुलिस एवं सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल के रास्ते में लगाए गए दस आईडी बम बरामद कर नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।

यह भी पढ़ें- बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किए तीन नक्सली, हथियार बरामद

इस संबंध में की जानकारी देते हुए पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि सर्च अभियान के दौरान कुछ आइईडी बम बरामद हुए हैं। साथ ही रेंगड़ाहातु गांव से करीब तीन किलोमीटर उत्तरी क्षेत्र जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट होने कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर प्रभाकर साहनी घायल हो गये। घटना शनिवार की सुबह करीब 8:30 से नौ बजे बीच की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- ट्राई जंक्शन में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर