कपूर परिवार पर Corona का कहर, “अर्जुन, अंशुला, रिया व करण बुलानी कोविड पॉजिटिव”

आरयू वेब टीम। बॉलीवुड सेलेब्स पर कोविड का कहर बढ़ता जा रहा है। करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के बाद अब अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। ये सभी घर पर क्वारेंटाइन हैं। बोनी कपूर की भी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी, लेकिन उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल उन्होंने भी खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है।

रिया कपूर ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दे दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘हां, पूरी सावधानी रखने के बाद भी मैं कोविड पॉजिटिव हूं। ये मेरा प्राइवेट हैल्थ मैटर है, लेकिन पता नहीं इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। ये जानकारी सिर्फ सरकार और मेडिकल से रिलेटेड लोगों के लिए है ताकि वो अपना काम कर सकें, लेकिन किसी गॉसिप साइट के लिए नहीं।’

रिया ने आगे लिखा, ‘मैं और मेरे पति आइसोलेटेड हैं और पूरे प्रिकॉशन्से ले रहे हैं। हमने पिछली रात साथ में फ्रोजन भी देखी पहली बार जो काफी अच्छी थी। उसे देखने के बाद मुझे मेरी बहन की याद आ गई। सब चीज का टेस्ट गंदा लग रहा है, चॉकलेट्स के अलावा सर दर्द हो रहा है, लेकिन आशा है कि हम जल्द ठीक हो जाएंगे, जो लोग हमारी तबीयत को लेकर पूछ रहे हैं उनके प्यार के लिए धन्यवाद।’

यह भी पढ़ें- नकुल मेहता के बाद एक्टर अर्जुन बिजलानी को हुआ कोरोना, खुद को किया आइसोलेट

अब फैंस को बाकी कपूर परिवार की सेहत की चिंता है। जाह्नवी, खुशी की कोविड रिपोर्ट की जानकारी अभी आना बाकी है। बता दें कि हाल ही में जाह्नवी एक ट्रिप के बाद घर आई हैं।

बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर कोविड का शिकार हो चुके हैं। वह पिछले साल सितंबर में कोविड पॉजिटिव हुए थे। उस वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट करके इसकी जानकारी दी थी। पिछली बार भी अर्जुन ने खुद को घर पर ही क्वारेंटाइन कर लिया था।

यह भी पढ़ें- उर्मिला मातोंडकर को हुआ कोरोना, फैंस से की खास अपील