चुनाव बाद केजरीवाल भूल जाते हैं वादे: अमित शाह

केंद्रीय सशस्त्र पुलिसबल

आरयू वेब टीम।

अगले महीने दिल्‍ली में होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले आज भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल में मोदी सरकार पर एक भी आरोप नहीं लगा जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार में दिल्ली में भ्रष्टाचार फलफूल रहा है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से जो वादे किए थे, उन्होंने वे वादे क्यों नहीं निभाए। दिल्ली के सीएम से सवाल करते हुए कहा महिलाओं की सुरक्षा का क्या हुआ?

यह भी पढ़े- एक्‍शन में चल रहे योगी ने जनहित में लिए कई बड़े फैसले, जानकर हो जाएंगे खुश

शाह ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जितना भ्रष्टाचार आप पार्टी ने इतने कम समय में किया है, उतना भ्रष्टाचार किसी सरकार ने नहीं किया। साथ ही यह भी कहा कि चुनाव का मौसम आता है तो केजरीवाल वादों की झड़ी लगा देते हैं, लेकिन उसके बाद उनको दिल्ली वाले ढूंढते रह जाते हैं।

चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिए तीन पेज के वादे किए थे लेकिन उनमे से कोई वादा पूरा नहीं किया। शाह ने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव में वादे तो दिल्ली की जनता से किए लेकिन वे कभी गोवा में तो कभी पंजाब में मिले।

यह भी पढ़े- एकाएक हजरतगंज कोतवाली पहुंचे योगी, मचा हड़कंप

केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप के कार्यकाल में जल बोर्ड में भी घोटाला हुआ। मंत्री फर्जी डिग्री मामले में आरोपी बनाये जाते हैं, प्रदेश सरकार के मंत्री पर बलात्कार के आरोप लगते हैं। एक के बाद एक आप के 13 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज होते हैं, कई विधायक जेल जाते हैं।

लेकिन आप पार्टी अपने इन विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने कहा कि अगर आप में जरा भी नैतिकता बची है तो वह अपने 13 विधायकों पर कार्रवाई करें। शाह ने कहा कि केजरीवाल ने 13 वादे तो क्‍या तीन वादे भी पूरे नहीं किए हैं। केजरीवाल हर जगह हारने का रिकॉर्ड बना रहे हैं।

यह भी पढ़े- प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा अधिकारियों के तबादले में न पड़े

वहीं सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि देश और सेना पर सीमा पार से प्रायोजित हमले होने से सेना हताश थी। प्रधानमंत्री ने सेना को कार्रवाई की पूरी छूट दी। सेना ने सीमापार सर्जिकल स्ट्राइक किया।

उन्होंने कहा कि हमने अर्थतंत्र को मजबूत करने की बात कही थी और आज देश का अर्थतंत्र सबसे तेजी से बढ़ने वाला है। रहा सवाल हर गांव में बिजली की पहुंचाने का तो हम इस दिशा में ठोस पहल कर रहे हैं।  बता दें कि दिल्ली में 23 अप्रैल को नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 26 अप्रैल को नतीजे आएंगे।