केजरीवाल का हमला, लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही भाजपा

केजरीवाल का हमला

आरयू वेब टीम। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित “धोखाधड़ी” का आरोप लगा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य पार्टी नेताओं के साथ चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। केजरीवाल ने कहा कि अक्सर आरोप लगते थे कि भाजपा चुनाव गड़बड़ करके जीतती है। हम सुना करते थे कि भाजपा फर्जी वोट पड़वाती है, लेकिन कभी सबूत नहीं मिला।

केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ का चुनाव दिखाता है कि इनके (भाजपा) पाप का घड़ा भर गया था। जब पाप का घड़ा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है। केजरीवाल ने नारा लगवाया, गली-गली में शोर है, भाजपा वोट चोर है! उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली कर सकती है, तो कल्पना करें कि वह विधानसभा, लोकसभा चुनावों में क्या कर सकती है।

यह भी पढ़ें- मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगा AAP सांसद ने कहा, भाजपा देश को बनाना चाहती है नॉर्थ कोरिया

मुख्यमंत्री ने भाजपा को पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चंडीगढ़ में हमारी पार्टी का मेयर बने या उनके पार्टी का, हमें फर्क नहीं पड़ता। पार्टियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन देश के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। भाजपा ने चुनाव के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ चुनाव छोटा सा चुनाव था, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी उसमें चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। ये चुनाव दिखाता है कि इनका पाप का घड़ा भर गया था।भगवान आसमान में बैठकर झाड़ू चलाता है।

यह भी पढ़ें- भाजपा पर फिर लगा सरकार गिराने की साजिश का आरोप, केजरीवाल ने कहा AAP के सात विधायकों को दिया 25 करोड़ का ऑफर