“किसानों के अधिकार खत्‍म करना चाहती है भाजपा सरकार, किसी भी कीमत पर नहीं झुकेंगे किसान”, चौधरी सुनील ने किया दावा

किसानों के अधिकार

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। भाजपा सरकार द्वारा तमाम दुश्‍वारियां खड़ी करने के बाद भी  एमएसपी समेत अपनी अन्‍य मांगों को लेकर दिल्‍ली पहुंचने के लिए किसान लगातार संघर्ष कर रहें हैं। इस बीच शनिवार को लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के अधिकारों को समाप्‍त करना चाहती है, लेकिन अपना हक लिए बिना किसान किसी भी कीमत पर नहीं झुकेंग।

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी का मोदी सरकार से सवाल, किसानों के रास्ते में कील-कांटे बिछाना अमृतकाल है या अन्यायकाल

आज अपने एक बयान में चौधरी सुनील ने कहा कि किसानों का दर्द महसूस करने वाला कोई नहीं है। सरकार किसानों को हक नही देना चाहती है। उनके हक को खत्म करना चाहती है, लेकिन किसान उतनी ही मजबूती से अपनी हक की लड़ाई लड़ेंगें।

यह भी पढ़ें- राजधानी में किसानों की हुंकार से पहले कई शहरों में इंटरनेट बंद, बॉर्डर सील व धारा 144 लागू

लोकदल अध्‍यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि एमएसपी गारंटी कानून, कर्ज माफी समेत अन्‍य मांगों को लेकर किसान अपने हक के लिए दिल्‍ली जाने पर अड़े हैं तो इसमें गलत क्या है? सरकार किसानों के मन की बात क्यों नहीं सुन रही? सरकार ने किसान के साथ धोखा किया है।

यह भी पढ़ें- शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात, किसानों को रोकने को पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

मोदी सरकार पर हमला जारी रखते हुए सुनील सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही। किसी को हक के लिए आवाज उठाने के लिए आप रोक नहीं सकते है। किसान किसी भी कीमत पर झुकेंगे नहीं, अपने हक के लिए ये लड़ाई जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें- किसान नेता सरवन सिंह ने कहा, सरकार बल प्रयोग हटाए, हमें अपनी बात दे रखने