लोहिया अस्‍पताल मे महिला की लाश नोंचकर खा गए कुत्‍ते

लोहिया अस्पताल

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। राजधानी के अस्‍पताल में एक बार फिर लाश के साथ इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हो गई। केजीएमयू में तीन हजार लाशों के सड़ाने वाले शर्मनाक कांड को लोग भूले भी नहीं थे कि आज लोहिया अस्‍पताल की मॉच्‍युरी में एक महिला की लाश के चेहरे को कुत्‍ते नोंचकर खा गए। अपने को खोने के गम में पहले से ही डूबे परिजनों ने सुबह शव को क्षत-विक्षत स्थिति में देखा तो आपा खो बैठे और हंगाम किया।। अस्‍पताल के डॉक्‍टर और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हुई इस घटना के बाद पति ने अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ विभूतिखण्‍ड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

लोहिया अस्पताल
रामश्री तिवारी। (फाइल फोटो)

यह भी पढ़ें- लाशों के लिए मुर्दा हुआ KGMU प्रशासन, 20 महीने में सड़ चुके हैं 3 हजार शव

मिली जानकारी के अनुसार चिनहट इलाके के सिकंदरपुर निवासी विनोद तिवारी की पत्‍नी पुष्‍पा ऊर्फ रामश्री (42) की कल सुबह संदिग्‍ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे लोहिया अस्‍पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। विनोद तिवारी ने बताया कि मौत होने पर डॉक्‍टरों ने बताया कि यह जहर पीने का मामला है इसलिए बिना पोस्‍टमॉर्टम कराए शव नहीं मिल सकता। शाम को उसने लाश को लोहिया अस्‍पताल की मॉच्‍युरी में रखवा दिया था। सुबह पहुंचा तो शव क्षत-विक्षत हालत मे था पत्‍नी का चेहरा और आंख गायब था पास में ही खून और उसमें सने कुत्‍तों के पंजों के निशान जमीन पर फैले हुए थे। जबकि मृतक के जेवर भी गायब थे।

यह भी पढ़ें- बेशर्मी: अब CMO और CMS के पहरे में सड़ रही KGMU की मॉच्‍युरी में लाशें

लोहिया अस्पताल
इस तरह बने थे पंजों के निशान।

किसने निकाली फ्रिजर से लाश

विनोद ने बताया कि अगले दिन पोस्‍टमॉर्टम की जानकारी पर रामश्री के ससुराल और मायके पक्ष के लोग रात भर लाश के पास रहना चाहते थे, लेकिन डॉक्‍टर और कर्मचारियों की जिद के बाद उसने खुद ही लाश को मॉच्‍युरी के फ्रीजर में रखवा दिया था। उसके बाद भी न जाने कब और किस मकसद से कर्मचारियों ने लाश को फ्रीजर के बाहर निकाल दिया और मॉच्‍युरी का दरवाजा खुला छोड़कर चले गए।

इस बीच मॉच्‍युरी में घुसे कुत्‍ते रामश्री के पूरे चेहरे को खा गए जबकि उसके शरीर पर अन्‍य जगह भी नोंचे जाने के घाव थे। वहीं दूसरी घटना के बाद अस्‍पताल के जिम्‍मेदार भी यह नहीं बता पा रहे है कि लाश को किन परिस्थितियों में फ्रीजर से बाहर निकालकर कुत्‍तों के लिए छोड़ दिया गया।

लोहिया अस्पताल
मॉच्युरी के बाहर जुटी भीड़ व पुलिस।

शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 297 व 404 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए घटना के विभिन्‍न पहलुओं की जांच की जा रही है। सीओ गोमतीनगर

यह भी पढ़ें- खबर का असर, इंसानों की तीन हजार लाशें सड़ाने के बाद KGMU प्रशासन ने बनवाया फ्रिजर