लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक के बाद हिरासत में लिए गए बृजलाल खाबरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता

कांग्रेस का प्रदर्शन

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। महंगाई, बेरोजगारी, अडानी ग्रुप के कथित घोटाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे। कांग्रेसियों को आज राजभवन घेरने जाना था, लेकिन कांग्रेस कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिसबल ने बेरिकेडिंग लगा उन्‍हें रोक लिया। जिसके बाद आगे बढ़ने को लेकर कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन पहुंचाया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं की तरफ से जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने कहा, “अगर अडाणी को नुकसान हो रहा तो उसकी भरपाई आम जनता से सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाकर नहीं होनी चाहिए। ये सरकार आतंक का एक पर्याय बन गई है। व्यक्तियों का क्या होगा, जब एक नेशनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को धक्का देकर गाड़ी में डालकर कहां ले जा रहे हैं…पता नहीं।”

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने कहा, देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। इसी मुद्दे को लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं। राजभवन तक कूच कर सरकार का चेहरा बेनकाब करेंगे। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा, सरकार की नीतियों का विरोध किया जा रहा। प्रदर्शन में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

वहीं प्रदर्शन के कारण विधानभवन और राजभवन के पास घंटों जाम लगा रहा। बृजलाल​​​​​​ खाबरी समेत 300 से ज्यादा नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दस से ज्यादा बसों और पुलिस वैन में प्रदर्शनकारियों को बैठा कर ईको गार्डन ले गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी, नकुल दुबे, अंशू अवस्थी, मुकेश धनगर, अजय राय, योगेश दीक्षित, अनिल यादव, दिनेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेताओं की मिलीभगत से UP में हो रहे अवैध कब्जे, कार्रवाई में योगी सरकार फेल: बृजलाल खाबरी