अय्यर के बयान पर महेंद्र पाण्डेय ने कहा मानसिक इलाज की सख्त जरूरत

नीच प्रधानमंत्री

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच कहने पर आज भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने भी कड़ा ऐतराज जताया। प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल और गुजरात में बुरी तरह पराजय के स्पष्ट संकेत महसूस कर चुकी है। हार नजदीक देख हताशा में कांग्रेस के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। ऐसे में कांग्रेसी नेताओं को मानसिक ईलाज की सख्त जरूरत है।

यह भी पढ़ें- जानें भाजपा ने क्यों कहा कांग्रेस का राम मंदिर विरोधी चेहरा फिर हुआ बेनकाब

नरेंद्र मोदी की बात करते हुए प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के गौरव हैं। सम्प्रभु राष्ट्र के प्रमुख के प्रति दुश्मन देश भी ऐसी भाषा का प्रयोग नही करते हैं। प्रधानमंत्री के प्रति ऐसी अशोभनीय टिप्पणी भारत और सम्पूर्ण भारतवासियों का अपमान है। बौखलाई कांग्रेस की इस भाषा का माकूल जवाब गुजरात की जनता चुनावों में देगी।

यह भी पढ़ें- मणिशंकर पर गरजे मोदी, कहा ऐसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल करने वाले के संस्‍कारों में है खोट

वहीं अपने बयान में उन्‍होंने कहा कि भाषाई मर्यादा और संयम का पालन हमेशा होना चाहिए। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अपने वरिष्ठ नेता के इस आपत्तिजनक बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

महेंद्र पाण्डेय ने पिछली बात करते हुए कहा कि कांग्रेसी हताशा में इस तरह की भाषा का प्रयोग पहले भी कर चुके है। प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति इसी तरह की अशोभनीय टिप्पणी की थी जिसका जवाब जनता ने कांग्रेस को चुनावों में बुरी तरह पराजित करके दिया था।

यह भी पढ़ें- राहुल की ताजपोशी पर मोदी का तंज, उन्‍हें मुबारक औरंगजेब राज