ममता का यशवंत और शत्रुघ्‍न सिन्हा से आग्राह, वास्‍तविकता जांचने असम भेजें टीम

असम भेजें टीम

आरयू वेब टीम। 

असम का नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स विवाद इन दिनों राजनीति का मुद्दा बना हुआ है। बुधवार को राज्यसभा में भी इस मामले पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से इस मुद्दे पर साथ देने के लिए कहा है। साथ ही उन्‍होंने एनआरसी की वास्तविकता जांचने के लिए एक टीम असम भेजने का आग्रह किया।

ममता बनर्जी ने आज कहा है कि असम हमारे बंगाल का बॉर्डर है। वह हमें भी प्रभावित करेगा। वह हमारा पड़ोसी है, अगर हमारा पड़ोसी परेशान है, तो क्या हम उसके लिए आवाज नहीं उठाएंगे? वहीं इस सिलसिले में आज ममता ने संसद में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें- NRC: असम के 40 लाख लोगों के समर्थन में उतरी मायावती ने BJP व RSS पर बोला हमला

मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने बताया कि आज मैंने आडवाणी जी, सोनिया जी और राहुल जी से मुलाकात की है। इसके बाद में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करूंगी।

बता दें कि इस मामले पर कल ममता बनर्जी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि मैंने गृहमंत्री से कहा है कि आपके नेता कहते हैं कि अगला टारगेट पश्चिम बंगाल है। ये आदेश किसने दिया है। अभी वे कहेंगे की बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी में इसे लागू करना है। ऐसे देश नहीं चलेगा। गृहयुद्ध हो जाएगा। सत्तारूढ़ दल का काम ये नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- असम NRC का फाइनल ड्रॉफ्ट जारी, लिस्‍ट से गायब 40 लाख लोगों के नाम

मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि गृहमंत्री ने उन्‍हें आश्ववासन दिया है कि वो लोगों को परेशान नहीं करेंगे, मानवता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या केंद्र सरकार असम की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी एनआरसी तैयार करने की कवायद चाह रही है।

यह भी पढ़ें- SC ने कहा, जिनके नाम NRC में नहीं उनके खिलाफ दंडात्‍मक कदम न उठाया जाए