मंदिर जमीन घोटाले पर यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर तंज, हद हो गई राम को भी नहीं छोड़ा

मंदिर जमीन घोटाले

आरयू वेब टीम। राम मंदिर जमीन घोटाले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हद हो गई राम को भी नहीं छोड़ा, अब क्या बचा?

यशवंत सिन्हा ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ट्वीट कर कहा, राम का साथ, मोदी का विश्वास और हमारा विकास। हद ही हो गई, राम को भी नहीं छोड़ा, अब क्या बचा? मोदी है तो मुमकिन है।

उल्‍लेखनीय है कि कल ही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जांच सीबीआइ और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की थी।

मंदिर जमीन घोटाले पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले TMC में शामिल होकर बोले, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अटल जी और आज की BJP में जमीन-आसमान का अंतर

संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सीधे-सीधे धन शोधन का मामला है और सरकार इसकी सीबीआइ और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराये।

यह भी पढ़ें- AAP के संजय सिंह का आरोप अयोध्‍या में राम मंदिर जमीन खरीद में हुआ करोड़ों का घोटाला, PM कराएं CBI-ED से जांच