गांधी जयंती पर ट्रेंड हुआ ‘नाथूराम गोडसे जिंदाबाद’, तो भड़के वरुण गांधी, कहा ऐसे लोग ही कर रहे देश को शर्मसार

वरुण गांधी

आरयू वेब टीम। जहां एक ओर देश महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मना रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो गांधी जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर ‘नाथूराम गोडसे जिंदाबाद’ ट्रेंड करवा रहे हैं। जिसे देख भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी ने नाराजगी जाहिर कर ऐसे लोगों पर भड़क गए। साथ ही कहा ऐसे लोग ही देश को शर्मसार कर रहे हैं।

वरुण गांधी ने इसे लेकर आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ट्वीट कर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ‘भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है, लेकिन यह महात्मा हैं जिन्होंने हमारे देश के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया, जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। गोडसे जिंदाबाद ट्वीट करने वाले देश को गैर-जिम्मेदाराना शर्मसार कर रहे हैं।’

यह भी पढ़ें- अब वरुण गांधी ने भी साधा मोदी सरकार पर निशाना, किसानों को आर्थिक सहायता देने के नाम पर मचता है हाहाकार

बता दें कि ट्विटर पर गांधी जयंती के मौके पर हैशटेग नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के साथ कई तरह के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। किसी ने लिखा गांधी जयंती के मौके पर ये पोस्ट करना अनिवार्य है…! तो किसी ने नाथूराम गोडसे को भारत बचाने के लिए धन्यवाद दिया…।

वहीं कुछ लोगों ने वरुण गांधी की आलोचना भी की है। यही नहीं उन्हें ये कहकर बीजेपी छोड़ने तक की सलाह भी दे डाली, कि आपकी पार्टी गोडसे पर भरोसा करती है, हालांकि वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में इस हैशटैग का इस्तेमाल नहीं किया। वरुण गांधी के पोस्ट पर कुछ समय में ही हजारों लाइक्स आ चुके हैं और काफी रीट्वीट भी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के बाद भाजपा के गांधी भी किसानों के समर्थन में उतरे, कहा, यह अपना ही खून, हमें समझना होगा इनका दर्द