न्यूटन के नियम ग्रेवटी को फेल करता है ये झरना, दिल जीत लेगा अद्भुत नजारा

नानेघाट झरना

आरयू वेब टीम। कई ऐसी अद्भुत जगह हैं जो पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करती है। आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बार में बता रहे है, जहां झरना उल्टा बहता है। अगर ये आप पहली बार सुन रहे हैं तो चौंकिए नहीं ये सच है। भारत के ही एक राज्य में प्रकृति का अद्भुत नजारा सजता है। जो न्यूटन के नियम ग्रेवटी को फेल कर देता है। यहां लाखों की भीड़ इस अनोखे झरने को देखने को उमड़ती है।

दरअसल हम यहां महाराष्ट्र के नानेघाट झरने की बात कर रहे हैं। नानेघाट झरना अपनी अद्भुत प्रकृति को लेकर लंबे समय से रहस्यमयी रहा है। ये नानेघाट झरना दूसरे झरनों की तरह ऊपर से नीचे की ओर नहीं बल्कि नीचे से ऊपर की तरफ बहता है। झरना पुणे में जुन्नार के पास है। बरसात के दिनों में इस झरने की अद्भुत छठा और ज्यादा निखर जाती है।

यह भी पढ़ें- भारत की इन जगहों पर सर्दियों में भी निकलता है गर्म पानी

नानेघाट के इस झरने के पीछे जानकारों का दावा है कि यह सब तेज हवा का खेल है। तेज हवा के बल से झरने की पानी उल्टी दिशा बहने लगता है। कहा जाता है कि नानेघाट का झरना न्यूटन के नियम ग्रेवटी को फेल कर देता है। बता दें नानेघाट का ये नजारा देखने के लिए पांच से छह घंटे का ट्रेकिंग रास्ता है।

यह भी पढ़ें- देखते ही देखते बढ़ा मसूरी के कैम्पटी फॉल का जलस्‍तर, रेस्‍क्‍यू कर बचाई 180 पर्यटकों की जान