निषाद पार्टी का हुआ भाजपा से गठबंधन, “धर्मेंद्र प्रधान बोले CM योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे यूपी का विधानसभा चुनाव”

निषाद पार्टी भाजपा गठबंधन

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच शुक्रवार को भाजपा ने निषाद पार्टी से आधिकारिक रूप से गठबंधन का ऐलान कर दिया है। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री और यूपी प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज भाजपा का निषाद पार्टी से गठबंधन हुआ है। हम 2022 का विधानसभा चुनाव और मजबूती के साथ मिलकर लड़ेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि निषाद पार्टी और अपना दल भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने निषाद पार्टी से मजबूत गठबंधन का भी दावा किया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम सहयोगियों को सम्मानजनक सीटें देंगे।

साथ ही कहा कि ने एक बार फिर कहा कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी योगी आदित्यनाथ के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव काफी अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता को भरोसा है।

यह भी पढ़ें- UP चुनाव से पहले CM योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाई उपलब्धियां

वहीं धर्मेंद्र प्रधान ने ये भी कहा कि मेरा विश्‍वास है कि भाजपा 2022 के चुनाव में हर समाज को गहराई से साथ लेने में सफल होगी। केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब्बा जान और चाचा जान पर मत जाइए। विकास कार्यों में किसी का मजहब नहीं देखा चाहता।

उन्होंने कहा कि हम किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, चाहे वह एमएसपी पर कृषि उपज खरीद, जैविक खेती को बढ़ावा देने या कृषि विपणन बुनियादी ढांचे पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च करने के लिए हो। मुझे लगता है कि बीजेपी पर किसानों, खासकर छोटे किसानों का आशीर्वाद है।

इससे पहले निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद कहा कि हम विलय नहीं करेंगे, निषाद पार्टी अलग से अपने पार्टी चिन्ह से चुनाव लड़ेगी।