निकाय चुनाव के पहले चरण में हुआ 53 प्रतिशत मतदान, बदायूं में होगी दोबारा वोटिंग

निकाय चुनाव के पहले चरण

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव का पहले चरण में उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में करीब 53 प्रतिशत मतदान किया गया है। पहले चरण में 24 जिलों के 230 नगर निकाय पर 26,314 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। इनमें पांच नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायत शामिल हैं। छिटपुट मामलों, ईवीएम में खराबी के मामलों को छोड़कर सभी जिलों में मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा।

राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त एसके अग्रवाल के अनुसार शाम पांच बजे तक लगभग 53 प्रतिशत मतदान किया गया है। वहीं उन्‍होंने बताया कि बदायूं में एक बूथ पर पुनर्मतदान होगा। यहां एक बूथ पर 72 बैलट पेपर लोगों के फाड़ने के चलते पुनर्मतदान कराया जाएगा। वहीं आयु

चुनाव चिन्‍ह के साथ बांट रहे थे खाना मुकदमा दर्ज

शामली जिले की बात करते हुए एसके अग्रवाल ने कहा कि आचार संहिता उल्लंघन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यहां खाने के पैकेट पर चुनाव चिन्ह बना हुआ था। निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल ने ये लंच पैकेट बांटे थे। साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि मोटे तौर पर मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें- निकाय चुनाव में वोट डालकर बोले योगी भाजपा के प्रत्‍याशी प्रदेश भर में हासिल करेंगे प्रचंड बहुमत

इन जगाहों पर हुई वोटिंग-

सहारनपुर मंडल में शामली, मेरठ मंडल में मेरठ और हापुड़, ​मुरादाबाद मंडल में बिजनौर, बरेली मंडल में बदायूं, अलीगढ़ मंडल में हाथरस और कासगंज, आगरा मंडल में आगरा, कानपुर मंडल में कानपुर नगर, झांसी मंडल में जालौन, चित्रकूट मंडल में हमीरपुर और चित्रकूट, इलाहाबाद मंडल में कौशाम्बी और प्रतापगढ़, लखनऊ मंडल में उन्नाव और हरदोई, फैजाबाद मंडल में अमेठी और फैजाबाद, देवीपाटन मंडल में गोंडा, बस्ती मंडल में बस्ती, गोरखपुर मंडल में गोरखपुर, आजमगढ़ मंडल में आजमगढ़, वाराणसी मंडल में गाजीपुर, मिर्जापुर मंडल में सोनभद्र। मंडलों के बाकी बचे जिलों में अन्‍य चरणों में मतदान होगा।

यह भी पढ़ें- तीन चरण में होगा यूपी का निकाय चुनाव, जानें कब किस शहर में होगी वोटिंग