प्रयासों के बावजूद पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत पहले से ज्‍यादा हुई नाजुक, PGI में डॉक्‍टरों की टीम कर रही निगरानी

कल्याण सिंह
कल्याण सिंह। (फाइल फोटो)

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। डॉक्‍टरों के लाख प्रयासों के बावजूद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। उनकी हालत पहले से ज्यादा नाजुक बताई जा रहा है। लगातार डायलिसिस किया जा रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआइ में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पीजीआइ निदेशक प्रो. आरके धीमान ने शनिवार को बताया है कि डॉक्टरों की टीम लगातार ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे है। फिलहाल वेंटिलेटर पर कल्याण सिंह स्टेबल हैं। किडनी में फिर से इन्फेक्शन बढ़ा हुआ है। डायलिसिस लगातार किया जा रहा है। वहीं उनके रक्‍तचाप (ब्लड प्रेशर) में भी ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। धीमान के मुताबिक कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया है। डॉक्‍टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

बता दें कि कल्याण सिंह की तबीयत करीब दो महीने से खराब है। लखनऊ के एसजीपीजीआइ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह भी हुए कोरोना संक्रमित, PGI में भर्ती

पहले कल्याण सिंह को 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था। चार जुलाई को जब सबसे पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे।