टीम इंडिया
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। बुधवार को प्रियंका गांधी के राजनीत में इंट्री करने और कांग्रेस के पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने के बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि वो लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनौती देंगी। वहीं अब गुरुवार को इन अटकलों को कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्‍बल ने और मजबूत कर दिया है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले राहुल का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी की राजनीत में इंट्री, मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, कांग्रेसियों में हर्ष

कपिल सिब्‍बल ने गुरुवार को पीएम और और भाजपा अध्‍यक्ष के एक बयान का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि मोदी जी और अमित शाह ने कहा था, कांग्रेस मुक्‍त भारत! अब प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश (पूर्वी) में आने के बाद हम देखेंगे  …मुक्‍त वाराणसी? … मुक्‍त गोरखपुर?’

यह भी पढ़ें- प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर राहुल ने कहा, घबराए हुए हैं भाजपा के लोग

ट्विटर के जरिए उठाए गए कपिल सिब्‍बल के इन सवालों ने काफी हद तक प्रियंका गांधी की वाराणसी से लोकसभा चुनाव में उतरने की बात को मजबूती दी है। वहीं जानकार भी मानते हैं कि कांग्रेस की इंदिरा गांधी के समय से ही पूर्वांचल में एक खास पैठ रही है, लेकिन यूपी के बदलते राजनीतिक समीकरण के चलते कांग्रेस का कई पुश्‍तों से समर्थन करने वालों का काफी बड़ा हिस्‍सा भी मजबूरी में दूसरे दलों के साथ जा मिला, लेकिन प्रियंका गांधी के राजनीत में खुलकर उतरने के बाद ये समर्थक लोकसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की ओर रूख कर सकते हैं और ऐसा होते ही कांग्रेस यूपी में फिर से बहुत मजबूत स्थिति में जा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- प्रियंका के कांग्रेस में शामिल होने की खुशी में लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न, लगाएं इंदिरा इज बैक के नारे