प्रमोद कृष्णम का आरोप, शत्रुघ्न सिन्हा ने नहीं किया पार्टी धर्म का पालन

प्रमोद कृष्णम
प्रमोद कृष्णम (फाइल फोटो।)

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा अपनी ही पार्टी के नेताओं को खटक रहे हैं। उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला बोलने के साथ ही शत्रुघ्न पर ‘पार्टी धर्म’ का पालन न करने का आरोप लगाया है।

मीडिया से बात करते हुए आचार्य ने कहा, ‘राहुल गांधी शत्रुघ्न सिन्हा के रोड शो में शामिल हुए क्योंकि वे ‘पार्टी धर्म’ का पालन कर रहे थे, लेकिन शत्रुघ्न जी ने ‘पार्टी धर्म’ का पालन नहीं किया। वह राजनीति को हल्के में ले रहे हैं। राजनीति भारत के भविष्य से संबंधित है, इसमें संवेदनशीलता होनी चाहिए। प्रमोद कृष्‍णम ने आगे कहा कि यह राहुल गांधी की बड़ी सोच है कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को सम्मान दिया, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को भी पार्टी को सम्मान देना चाहिए।’

यह भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा के गठबंधन प्रत्‍याशी का प्रचार करने पर नाराज हुए प्रमोद कृष्‍णम, कहा काट रहे हैं कांग्रेस का वोट

गौरतलब है कि लखनऊ से कृष्णम के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्‍नी पूनम सिन्हा को टिकट दिया है। इसी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी धर्म निभाने की नसीहत थी। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसते हुए यहां तक कह डाला कि राजनीति कोई ड्रामा या स्क्रिप्ट नहीं है, जहां पर दिन में डॉक्टर का रोल कर लिया और शाम को शराबी का।’

यह भी पढ़ें- लखनऊ में पैदल ही नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस के लोकसभा उम्‍मीदवार आचार्य प्रमोद, कहा केंद्र की झूठी सरकार को है हटाना

बता दें कि लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम शत्रुघ्न ने नाराज है। शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ से सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार हैं और शत्रुघ्न के कांग्रेस में होने के बावजूद भी लखनऊ में गठबंधन के लिए प्रचार किया।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर पर कांग्रेस प्रत्याशी का बड़ा बयान, सरकार बनी तो मंदिर निर्माण का होगा मार्ग प्रशस्त