अस्पताल में भर्ती प्रियंका गांधी ने “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” को लेकर कहीं ये बातें

प्रियंका गांधी भर्ती
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। बताय जा रहा है कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके चलते वह शुक्रवार उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकीं। प्रियंका ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

इस बात की जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, “मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी के कारण मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जैसे ही मैं बेहतर महसूस करूंगा, मैं यात्रा में शामिल हो जाऊंगी। उत्तर प्रदेश के मेरे सहकर्मी और प्रिय भाई जो लगन से यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूं।” यात्री चंदौली-बनारस पहुंच रहे हैं।”

यह भी पढ़ें- बिहार पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल ने कहा, RSS-भाजपा की विचारधारा ने फैला रखी है हिंसा-नफरत

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा 16-21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली एवं अमेठी में निकाली जाएगी। 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम का दिन है तथा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी का मोदी सरकार से सवाल, किसानों के रास्ते में कील-कांटे बिछाना अमृतकाल है या अन्यायकाल