प्रियंका-राहुल के वेलकम के लिए लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा समर्थकों का सैलाब, लगाएं नारें आ गई बदलाव की आंधी…

बदलाव की आंधी

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जबरदस्त स्‍वागत किया। जिसके बाद वहां से उनका काफिला रोड़ शो करता हुआ निकला। उनके साथ खुद कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के अलावा यूपी में नई जिम्‍मेदारी संभालने वाले ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राजबब्‍बर भी मौजूद रहें।

राजनीति में आधिकारिक एंट्री के बाद प्रियंका का ये पहला राजनीतिक दौरा है। प्रियंका के आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्‍त उत्साह देखने का मिला। एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय पहुंचने वाले प्रियंका के रोड शो के दौरान लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोशीले नारे और छतों से फूल बरसाकर स्‍वागत किया।

बदलाव की आंधी

रोड शो के रूट को भी फूल-माला से सजाया गया था, साथ ही प्रियंका, राहुल ओर ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के स्‍वागत में जगह-जगह पोस्‍टर-बैनर लगाए गए थे। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय को भी फूल-मालाओं और तिरंगे व कांग्रेस के झंडें से सजाया गया था।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले राहुल का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी की राजनीत में इंट्री, मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, कांग्रेसियों में हर्ष

एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक आज कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक अलग ही जोश और आंखों में चमक देखने को मिली। वहीं अपने भव्‍य स्‍वागत से प्रियंका, राहुल व ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया भी गदगद नजर आएं। रास्‍ते भर जहां वो मुस्‍कुराकर और हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन करते रहें। वहीं रोड शो को दर्जनों जगाहों पर रोककर भी उनका फूल-मालाओं से स्‍वागत किया गया।

यह भी पढ़ें- प्रियंका के कांग्रेस में शामिल होने की खुशी में लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न, लगाएं इंदिरा इज बैक के नारे

बदलाव की आंधी

इस दौरान जोश से लबरेज कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने जहां प्रियंका और राहुल के सम्‍मान में आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी जैसे कई नारे लगाकर उनका सूबे की राजधानी में जोरदार वेलकम किया। वहीं कांग्रेस समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टारगेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राफेल डील से जुड़े नारे लगाने के साथ ही चौकीदार चोर है के नारे भी पूरे रोड शो के दौरान गूंजते रहें।

वेलकम करने भी अलग अंदाज में पहुंचें युवा

वहीं लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल-प्रियंका के स्वागत के लिए ‘वेल्कम रागा’ (राहुल गांधी आपका स्वागत है) कि टीशर्ट पहने हुए युवाओं का ग्रुप भी पहुंचा। पूछने पर उन्‍होंने बताया कि अब देश को नरेंद्र मोदी नहीं चाहिए। वह प्रियंका गांधी का स्‍वागत करने के लिए इस अलग अंदाज में आए हैं।

यह भी पढ़ें- राहुल का हमला, सभी सरकारी संस्थाओं को नियंत्रित करना चाहती है RSS, प्रियंका के देर से राजनीत में आने की वजहें भी बताई

बताते चलें कि प्रियंका गांधी अगले चार दिन लखनऊ में रहेंगी और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर काम करेंगी और अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति बनाएंगी, राहुल गांधी आज का रोड शो और प्रेसवार्ता कर वापस दिल्ली चले जाएंगे।

बदलाव की आंधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी बहन प्रियंका गांधी वॉड्रा को जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। वहीं प्रियंका के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी भरोसा जताते हुए पश्चिमी यूपी की उन्‍हें कमान सौंपी हैं।

यह भी पढ़ें- राहुल का ऐलान यूपी में कमजोर नहीं रहेगी कांग्रेस, यहां सरकार बनाना प्रियंका और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया की जिम्‍मेदारी